फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : छात्रा की निजी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजकर किया बदनाम, पीछा कर तेजाब फेंकने की दी धमकी

Mon, 04 Dec 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से कौंधियारा की रहने वाली छात्रा बीए करने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही है। उसका आराेप है कि विवि के ही एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उसकी जान पहचान एडीसी के छात्र प्रियांशु पांडेय से हुई जिसके बाद दोनाें में दोस्ती हो गई। उसे शक है कि इस दौरान ली गई कुछ निजी तस्वीरें व वीडियो वह वायरल कर रहा है।
विज्ञापन
Crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में रहकर बीए कर रही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज की छात्रा को उसके ही पूर्व दोस्त ने ब्लैकमेल किया। उसकी निजी तस्वीरें रिश्तेदाराें, दोस्तों व परिवार के लोगों को भेजकर बदनाम किया। सोशल मीडिया पर अलग-अलग मैसेज भेजकर धमकी भी दे रहा है। इसके साथ ही पीछा करने के साथ ही तेजाब फेंकने को भी धमका रहा है।

विज्ञापन

मूल रूप से कौंधियारा की रहने वाली छात्रा बीए करने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही है। उसका आराेप है कि विवि के ही एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उसकी जान पहचान एडीसी के छात्र प्रियांशु पांडेय से हुई जिसके बाद दोनाें में दोस्ती हो गई। उसे शक है कि इस दौरान ली गई कुछ निजी तस्वीरें व वीडियो वह वायरल कर रहा है।

यह तस्वीरें व वीडियो रिश्तेदारों, परिचितों व दोस्तों को भेजी जा रही हैं। साथ ही अन्य फोटोज व वीडियो भी वायरल करने की धमकी फेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर दी जा रही हैं। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर पीछा कर रहा है और तेजाब से जलाने की भी धमकी दे रहा है। जार्जटाउन थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें