फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो की तरह विदा हुए दीपक कुमार

Thu, 02 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह इलाहाबाद के एसएसपी रहे दीपक कुमार को हीरो की तरह विदाई दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में उनको सवा कुंतल की फूलों की माला पहनाई गई। गंगापार एवं यमुनापार से भी 50-50 किलो की कई मालाएं विशेष तौर पर तैयार करवाके लाई गई थीं। सीओ, एएसपी ने दीपक कुमार के कार्यकाल को शानदार बताया। कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस का मनोबल बढ़ा। जब दीपक कुमार ने खुद माइक को थामा तो उनका गला भर आया। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस फोर्स का उनको जो सहयोग मिला, वह उसे कभी भुला नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


समारोह आठ बजे शुरू हुआ जो करीब तीन घंटे तक चला। इसमें नए एसएसपी वीपी श्रीवास्तव भी शामिल हुए। एसपी क्राइम एके पांडेय, एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी गंगापार शफीक अहमद, एसपी यमुनापार नीरज पांडेय समेत सभी सीओ एवं कई थानेदार उपस्थित थे। उनको बुके के साथ ही स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया। दीपक कुमार ने कहा कि वह आगे भी इसी जज्बे से काम करते रहेंगे।


एसएसपी दीपक कुमार का तबादला होने के बाद सोशल साइट्स पर कमेंट्स शुरू हो गए। पुलिस वालों ने ‘एक था टाइगर’, ‘पुलिस का असली हीरो’ जैसे कमेंट वाट्एएप और फेसबुक के जरिए साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें