वृद्धा की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
मऊआइमा इलाके के ग्राम बोडीपुर धरौता में रविवार को सुबह एक मकान से भयानक दुर्गंध आने से आसपास ग्रामीणों ने देखा कि घर की वृद्ध महिला का शव सीमेंट के पतरे में लगे बांस में रस्सी से झूल रही थी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडीपुर धरौता निवासी नंदलाल पाल का मानसिक संतुलन ठीक न होने से 20 वर्ष पूर्व से घर गायब है। घर पर नंदलाल पाल की पत्नी लल्ली देवी (65) अपने बडे पुत्र समर बहादुर के साथ रहती थी। लल्ली देवी का छोटा पुत्र राज बहादुर पाल (22) की भी मानसिक दशा ठीक नहीं है। लल्ली देवी की दो पुत्रियां बिटाऊ और आशा की शादी हो चुकी है। छोटे पुत्र राज बहादुर पाल के आए दिन लड़ाई झगड़ा करने से बडा भाई समर बहादुर तंग आकर सपरिवार कुछ वर्ष पूर्व दिल्ली चला गया। जहां वह किसी निजि कंपनी में काम करता है।
घर पर लल्ली देवी (65) और उसका पुत्र राज बहादुर रहते थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर लल्ली देवी ने अपनी 15 बिस्वा जमीन गांव के गोविंद को गिरवी रखा दी थी। स्वयं सहायता समूह से कर्ज ऋण लेकर किसी तरह आधा अधूरा घर बनवाकर रहती थी। आर्थिक तंगी के कारण लल्ली देवी इधर-उधर पड़ोसियों के यहां भोजन कर लेती थी। रविवार को सुबह घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा तो लल्ली देवी घर के दूसरे कमरे में छत पर लगे सीमेंट की चादर जिसमें बांस लगा था। उसी में रस्सी लगाकर फांसी पर झूल रही थी। जिससे ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।