इससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई अमित प्रजापति मुंबई में रहकर काम करते हैं, जबकि छोटा भाई शिवम पढ़ाई कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।