फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने का एलान

विज्ञापन
Declaration on the road against fair administration - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
मेला प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने का एलान
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों ने भूमि आवंटन में गड़बड़ी का लगाया आरोप, मेला प्रशासन कार्यालय पर अनशन आज से
प्रयागराज। प्रयागवाल तीर्थपुरोहितों की जमीनों पर धार्मिक-सांस्कृतिक संस्थाओं को बसाने के खिलाफ सोमवार को आरपार केसंघर्ष का एलान किया गया। तीर्थ पुरोहितों ने मेला प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंगलवार से अनशन का एलान कर दिया। उनका कहना है कि जबतक मेला प्रशासन तीर्थपुरोहितों को यथोचित सम्मान नहीं देगा, तबतक उनका आंदोलन जारी रखा जाएगा।
तीर्थ पुरोहित वीरेंद्र कुमार तिवारी और दिनकर पांडेय ने सोमवार की शाम मेला प्रशासन को ज्ञापन देकर अनशन की घोषणा की। मेला प्रशासन के कैंप कार्यालय के समक्ष सुबह नौ बजे से अनशन आरंभ होगा। तीर्थपुरोहित दिनकर ने बताया कि प्रयागवाल समाज मेला प्रशासन के उपेक्षात्मक रवैये से आजिज आ चुका है। त्रिवेणी मार्ग, महावीर मार्ग, अक्षयवट मार्ग पर बसने वाले करीब 200 से अधिक तीर्थपुरोहितों की भूमि दूसरी संस्थाओं को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि तीर्थपुरोहितों को झूंसी व नागवासुकि की तरफ भूमि दी जा रही है, जहां से कल्पवासियों को स्नान के लिए संगम पहुंचने में तीन से पांच किमी तक की पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। राजेंद्र पालीवाल, संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी, अनुज तिवारी, आनंद पांडेय, गोपेश पांडेय, बबलू काला, शैलेंद्र पांडेय, विक्रम तिवारी, गोपाल मिश्र, श्याम मिश्र, आशुतोष पालीवाल, रवि मिश्र, शंभू नाथ भारद्वाज, माधव शर्मा, कमल प्रकाश पांडेय, राजन पांडेय, कमल तिवारी सहित तमाम तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में अनशन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें