फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मासिक बैठक में तिरंगा यात्रा निकालने का लिया निर्णय

Fri, 07 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोहड़ार मण्डल में बैठक के उपरांत पदाधिकारियों को संबोधित करती भाजपा जिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कोहड़ार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी हर घर तिरंगा अभियान और भव्य तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को हर घर तक तिरंगा पहुंचाने और लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सविता मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अभियान के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पवन तिवारी ने किया। इस दाैरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजय मिश्रा, शशि तिवारी, सर्वेश तिवारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें