फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की बैठक में हुआ निर्णय, कूपन के साथ बताएंगे मंदिर आंदोलन की दास्तां

Wed, 25 Nov 2020 02:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : गौहनिया में शुरू हुई आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
धन संग्रह अभियान के दौरान लोगों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए आंदोलनों की दास्तां की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कूपन के साथ आंदोलन पर आधारित पुस्तिका भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्ीय स्वयं सेवक संघ की गौहनिया में बैठक सोमवार को रात भर चली जो मंगलवार को सुबह 10 बजे संपन्न हुई। बैठक में सर कार्यवाह भैयाजी जोशी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। धन संग्रह के लिए मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक चलने वाले अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अभियान के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रांत के 65 से 70 हजार गांवों में संपर्क किया जाएगा।

अभियान के लिए 10 और 100 रुपये के अलावा 1000 रुपये मूल्य के कूपन छापे जाने की भी तैयारी है। बैठक में इसके सभी पहलुओं पर भी चर्चा हुई। अभियान से प्राप्त राशि को एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा किया जाएगा। इसके लिए देश में खाते खोले जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विहिप के अलावा स्वदेशी जागरण मंच, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल होंगे। 

हर हिंदू के घर जाएंगे विहिप कार्यकर्ता

विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की बैठक में मंदिर निर्माण तथा धन संग्रह अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान में कोई भी हिंदू परिवार छूटने न पाए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने परिषद के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बस्ती स्तर पर टीम बनाने और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने धर्म रक्षा अर्पण निधि तथा अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने 15 दिसंबर तक खंड स्तर पर टोली के निर्माण की बात कही। बैठक में शुभ नारायण सिंह, विमल प्रकाश, आनंद सिंह, दिवाकर नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

लव जिहाद पर अध्यादेश का किया स्वागत

प्रयागराज। लव जिहाद पर अध्यादेश पास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। महानगर इकाई की बैठक में अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने इसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी। गिरि बाबा, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी आदि ने इस अध्यादेश का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें