अफजाल के राजनीतिक भविष्य का भी होगा फैसला
सोमवार को हाइकोर्ट के निर्णय गैंगस्टर मामले में सुनाया जाएगा, लेकिन यह फैसला अफजाल के राजनीतिक भविष्य को भी तय करेगा। सजा बरकार रही या बढ़ी तो अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता समाप्त हो जाएगी और गाजीपुर की संसदीय सीट पर उपचुनाव होगा। अगर फैसला अफजाल के पक्ष में आया तो सरकार के लिए बड़ा झटका होगा।
गौरतलब है कि अफजाल अंसारी लगातार दूसरी बार गाजीपुर से सांसद बने है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर लड़े थे, जबकि 2019 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट जीत हासिल की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में अफजाल अंसारी ने बीजेपी के पारस नाथ राय को 1,24,861 वोटों के अंतर से मात दी है।