अफसरों की बदसलूकी से माघ मेले में तैनात कर्मियों में असंतोष
माघ मेले में संस्थाओं और सुविधाओं के आंवटन के मसले पर अफसरों और कर्मचारियों में ठन गई है। मामला बदसलूकी तक पहुंचने के बाद मेले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है। इससे नाराज होकर कुछ कर्मी अवकाश पर चले गए हैं। कहा जा रहा है कि उच्च स्तर पर जल्द हस्तक्षेप नहीं किया गया तो माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व से पहले कर्मी काम ठप कर हड़ताल पर भी जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को संस्थाओं और सुविधाओं को लेकर मेला दफ्तर में अफसरों और कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी।