फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों बाद स्कूल की बेंच पर बैठे, ताजा कीं यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
दशकों बाद स्कूल की बेंच पर बैठे, ताजा कीं यादें
विज्ञापन

प्रयागराज। दशकों बाद स्कूल की बेंच पर बैठे, दीवारों को निहारा और पुराने मित्रों के साथ स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं तो आंखें खुशी से छलक पड़ीं। स्कूल से निकलने के बाद कौन कहां गया और अब कहां है, यह जानने में ही काफी वक्त बीत गया। मौका था राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के 1981 बैच के छात्रों के पुनर्मिलन समारोह का।
परिवार संग पहुंचे पुराछात्रों ने अपने बच्चों को दिखाया कि वे कहां बैठा और खेला करते थे। समारोह में कई पूर्व शिक्षकों को भी बुलाया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। जीआईसी में 1981 बैच के छात्र और वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी, प्रीतम सिंह समेत बड़ी संख्या में पुराछात्रों ने समारोह में भागीदारी की। न्यायमूर्ति नीरज त्रिपाठी एवं प्रो. राजीव त्रिपाठी ने मुरली मनोहर श्रीवास्तव की ‘घोड़ा ब्रांड क्रिकेटर’ पुस्तक का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बजरंगी सिंह ने की। कार्यक्रम में यूबी सिंह, एसडी मिश्र, मजहर उद्दीन सिद्दीकी, राम यादव, आरएन तिवारी, छेदी लाल यादव समेत कई पूर्व शिक्षकों के साथ वर्तमान प्रधानाचार्य वी के सिंह भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को अंगवस्त्र, तिलक, माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रभाकर तिवारी ने संचालन किया। समारोह में सरस्वती वंदना के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें