फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी जेल में फांसी लगाने वाले कैदी की उपचार के दौरान एसआरएन में मौत

Thu, 12 Nov 2020 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फांसी
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार नैनी में बुधवार की रात नवाबगंज के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विचाराधीन कैदी पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर झूल गया। पता चलने पर जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया। उसे जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सांसे चल रहीं थीं, जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में जहां कोहराम मच गया वहीं जेल में भी अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

 
नैनी जेल के बैरक नंबर चार में बंद विचाराधीन कैदी नीरज मौर्या (26) पुत्र गुलाब चंद्र मौर्या निवासी लखनपुर, नवाबगंज नवाबगंज के जूड़ापुर गांव में गत 23/24 अप्रैल 2017 की रात में हुई चार लोगों की हत्या के आरोपी था। साथी कैदियों के मुताबिक वैसे तो वह ठीकठाक रहता था लेकिन कभी कभी अवसाद में चला जाता था।

बुधवार रात में करीब नौ बजे वह बैरक नंबर चार में बने फिनायल गोदाम के पीछे पेड़ में गमछे के फंदे पर फांसी पर लटक गया। उधर गए एक अन्य कैदी की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। लोग दौड़े। उसे फंदे से नीचे उतारा गया और जेल अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें