फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से प्रयाग लाकर निरस्त कर दी कामायनी, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
Kamayani canceled Prayag by bringing Prayag from Varanasi, commotion of passengers - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) जा रही कामायनी एक्सप्रेस के यात्रियों ने रविवार को प्रयाग जंक्शन पर खूब हंगामा किया। यात्रियों की नाराजगी कामायनी एक्सप्रेस को प्रयाग स्टेशन पर निरस्त करने को लेकर रही। यात्री अड़ गए कि ट्रेन चलाई जाए। यह भी कहा कि अगर ट्रेन निरस्त ही करनी थी तो वाराणसी में ही क्यों नहीं की। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन यात्री नहीं माने। इस दौरान पुलिस की भी यात्रियों से झड़प हुई। इसी तरह छिवकी रेलवे स्टेशन पर भी मुंबई जा रही सुविधा एक्सप्रेस को वापस पटना भेज देने से यात्रियों ने खूब शोरशराबा किया।
विज्ञापन

दरअसल मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से वहां तमाम स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। पिछले माह महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बाढ़ के पानी में फंस जाने के बाद रेलवे ने एहतियातन तमाम ट्रेनें निरस्त कर दीं। खास बात यह रही कि जो ट्रेनें निरस्त की गईं, उसमें से कई अपने आरंभिक स्टेशनों से चल चुकी थीं। वाराणसी से एलटीटी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस भी इन्हीं ट्रेनों में शामिल रही। कामायनी वाराणसी से तो चल दी, लेकिन इसके बाद मध्य रेलवे मुंबई की ओर से उसे निरस्त करने का मैसेज आ गया। ट्रेन शाम 7.20 बजे प्रयाग पहुंची तो यहां बताया गया कि ट्रेन मुंबई नहीं जाएगी।
यह सुनते ही यात्री भड़क गए। यात्रियों ने स्टेशन परिसर में खूब शोरशराबा किया। उनकी रेलकर्मियों से भी झड़प हुई। वाराणसी से परिवार के साथ भोपाल जा रहे रोहित शर्मा ने बताया कि मुंबई न सही कम से वहां के निकट वाले स्टेशन तक ही ट्रेन को ले जाते। इस बीच यात्रियों के हंगामे को देखते हुए वहां पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस से भी यात्रियों की खूब बहस हुई। बाद में वहां बताया गया कि कामायनी एक्सप्रेस वापस वाराणसी जाएगी। यात्रियों को उनका रिफंड दिया जाएगा। इलाहाबाद जंक्शन पर भी कामायनी का इंतजार कर रहे यात्रियों ने खूब शोरशराबा किया। इसी तरह पटना से इलाहाबाद छिवकी पहुंची सुविधा एक्सप्रेस भी वहां रोक ली गई। बाद में सुविधा एक्सप्रेस को वापस पटना भेजा गया। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। इसके पूर्व मुंबई जा रही 12142 राजेंद्र नगर-एलटीटी को मानिकपुर से, 12335 भागलपुर-एलटीटी को विंध्याचल एवं गोदान एक्सप्रेस को वाराणसी से वापस कर दिया।
विज्ञापन

बारिश की वजह से मध्य रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन की तरफ आने वाली तमाम ट्रेनें रविवार को निरस्त कर दी। निरस्त होने की वजह से ये ट्रेनें अब सोमवार को इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएंगी। सोमवार को जो ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी नहीं आएगी उसमें प्रमुख रूप से एलटीटी-दरभंगा पवन एक्सप्रेस, एलटीटी-वाराणसी कामायनी, महानगरी एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल, एलटीटी-राजेंद्र नगर, काशी एक्सप्रेस अप एंड डाउन शामिल है। इसके अलावा सोमवार को इलाहाबाद से एलटीटी जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस, रत्नागिरि एक्सप्रेस भी सोमवार को निरस्त रहेगी।
इलाहाबाद जंक्शन से शनिवार की शाम मुंबई के लिए गई दुरंतो एक्सप्रेस नासिक रोड स्टेशन पर ही रोक ली गई। बताया जा रहा है कि वहां इगतपुरी स्टेशन के आसपास ट्रैक मेें जलभराव के चलते ही ट्रेन रोकी गई। इस ट्रेन में सैकड़ों की संख्या में लोग यहां से सवार हुए। इस ट्रेन में सवार ममफोर्डंगंज के आशुतोष तिवारी, रामबाग के पुनीत शुक्ला ने बताया कि नासिक रोड में ही सभी से कहा गया कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। बाद में मजबूरी में सड़क मार्ग से मुंबई के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें