फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थिति मे विवाहिता की मौत, कार्रवाई की मांग

Mon, 17 Aug 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मुकुंदपुर मजरा रामगुलाम का पूरा में शनिवार शाम को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। क्षेत्र के मुकुंदपुर मजरा राम गुलाम का पुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी कंचन देवी (29) की शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन

कंचन के मायके वालों ने आनन-फानन में पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। धर्मेंद्र कुमार उर्फ तमन्ने की शादी चार साल पहले प्रतापगढ़ के महेशगंज क्षेत्र के राजपुर बिंधन में हुई थी। मृतका कंचन के दो बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र कुमार उर्फ तमन्ने वेल्डिंग का काम करता है और कल शाम को दीवार के पास से लोहे का दरवाजा खींचा और वही कंचन देवी के सर पर लग गया। परिजन कंचन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि धर्मेंद्र नशा करके उनकी बेटी को परेशान किया करता था। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्यता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें