फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पूर्व प्रधान की मौत पर हंगामा, लखनऊ हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Fri, 18 Nov 2022 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ  नामजद केस दर्ज किया था। उधर, इलाज के दौरान शुक्रवार को पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इससे आक्रोशित गांववालों ने शाम पांच बजे के करीब मोरहू गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व प्रधान की मौत पर सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिटाई से घायल पूर्व ग्राम प्रधान सहदेव पटेल (65) की शुक्रवार को मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने बहुत समझाया तब लोग हटने को तैयार हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। फाफामऊ के शृंगारपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सहदेव पटेल (65) व उनके पड़ोसी में लगभग एक माह पूर्व जमीनी विवाद में मारपीट हो गई थी। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन



पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ  नामजद केस दर्ज किया था। उधर, इलाज के दौरान शुक्रवार को पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इससे आक्रोशित गांववालों ने शाम पांच बजे के करीब मोरहू गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इससे परिवार भी दहशत में है। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों की मांग थी की आरोपियों की गिरफ्तारी हो एवं मृतक के परिजनों की सुरक्षा की जाए। मौके पर पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सोरांव चिराग जैन सर्किल के सभी थाने की फोर्स लेकर पहुंचे। 


उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जब जाकर लोग शांत हुए। तब करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। एसपी गंगापार ने बताया कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। जांच पड़ताल की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें