फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : पानी भरे टब में डूबकर मासूम बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Wed, 11 May 2022 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रानीगंज स्थित चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। इकलौते बेटे अदनान की मौत से नसरीन बदहवास हो गई। किसी तरह परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में रखे टब में भरे पानी में डूबने से मासूम बालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले अलीमुद्दीन का डेढ़ वर्षीय बेटा अदनान बुधवार को घर में खेल रहा था। घर में ही पानी से भरा टब रखा था। अदनान की पत्नी नसरीन बानो घर में खाना बना रही थी। बीच-बीच में वह अदनान को आवाज भी दे रही थी।

विज्ञापन



इस बीच खेलने के दौरान अचानक मासूम अदनान पानी से भरे टब में गिर गया। कुछ देर बाद घर के लोग अदनान को न देख खोजबीन करने लगे। इस बीच लोगों की नजर टब पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह टब में मरा पड़ा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रानीगंज स्थित चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। इकलौते बेटे अदनान की मौत से नसरीन बदहवास हो गई। किसी तरह परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें