फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मचा कोहराम, शादी वाले घर में छाया मातम

Sun, 11 Jun 2023 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मांडा थाना क्षेत्र के शिवराज गांव निवासी बाबूलाल (55) पुत्र केदार शनिवार शाम साले की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए चेहरा गांव गए हुए थे। बाबूलाल शादी कार्यक्रम को अधूरे में छोड़कर भोर रात घर लौटने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
बाबूलाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतीजी की बारात में शामिल होकर शिवराजपुर गांव घर वापस लौट रहा अधेड़ कुखुड़ी गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे भारतगंज चौकी प्रभारी ने मृतक की पहचान कराते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन


मांडा थाना क्षेत्र के शिवराज गांव निवासी बाबूलाल (55) पुत्र केदार शनिवार शाम साले की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए चेहरा गांव गए हुए थे। बाबूलाल शादी कार्यक्रम को अधूरे में छोड़कर भोर रात घर लौटने के लिए तैयार हो गए। रिश्तेदारों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन घर पर मौजूद गाय का दूध निकालने की बात कहते हुए बाबूलाल शिवराजपुर गांव के लिए निकल पड़े।

रात करीब तीन बजे कुखुड़ी गांव स्थित डाउन रेल लाइन खंभा नंबर 767/ 02 के समीप दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग को पार करने लगे। इसी दौरान बाबूलाल ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर भारतगंज चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह, आरक्षी काशीनाथ, गौरव, रोहन, जितेंद्र के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गई और मृतक की पत्नी गुलाब कली, बेटा राजेश सहित तमाम लोग रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के तीन बेटे कप्तान, राजन, सूबेदार चित्रकूट शहर में रहकर मजूदरी करते है और मौत की सूचना पर घर के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें