फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया भाजपा के समर्थन का एलान

Tue, 07 May 2019 02:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सतीश महाना
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मौजूदगी में सोमवार को तमाम व्यापारी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का एलान किया। व्यापारियों ने यह भी कहा कि वे मंगलवार की शाम मुुट्ठीगंज में भाजपा की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शिरकत भी करेेंगे। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रेलमंत्री पीयूष गोयल शामिल होेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सम्मेलन में जिले के 126 बाजार के प्रमुख व्यापारी शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। मुट्ठीगंज स्थित गाजीगंज मंडी में आयोजित सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा व्यापारी हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा। महाना ने कहा कि 2019 का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। बीते पांच वर्ष में कांग्रेस की देश में छवि और बिगड़ी है। 2014 में मोदी को पीएम उम्मीद के रूप में देख रहे थे, इस बार वहीं उम्मीद विश्वास  में तब्दील हो गई है।

जी स्वार्थ की वजह से कुछ लोगों ने गठबंधन किया है, लेकिन 23 मई के बाद वह भी टूट जाएगा। कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है। कहा कि इस बार अमेठी और कन्नौज भी बीजेपी जीत रही है। इस अवसर पर मेयर अभिलाषा गुप्ता, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, राणा चावला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें