फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आशीर्वाद के बहाने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर समेत शिष्यों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां समेत तीन शिष्यों पर बृहस्पतिवार रात हमला कर दिया गया। आरोप है कि आशीर्वाद लेने के बहाने हमलावरों ने चाकू से हमला करने के बाद लूटपाट भी की है।
विज्ञापन

घटना में सभी घायलों को महाकुंभ केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालात गंभीर होने के बाद देर-रात एसआरएन रेफर कर दिया गया है। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि बृहस्पतिवार रात कार से अपने तीन शिष्य के साथ शिविर जा रही थीं। रात करीब 10 बजे सेक्टर-16 के पास पहुंचते ही उनकी कार को पांच से छह लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने रोक लिया।
कार से उतरते ही हमलावरों ने महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके साथ कार में सवार अन्य तीन शिष्यों पर हमला किया गया। आरोप लगाया गया कि मारपीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए हैं। घटना के बाद लोगों की मदद से सभी को महाकुंभ चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर वैष्णवी नंद गिरि का कहना है कि हमलावराें ने चाकू से हमला किया है। इसके बाद छीना झपटी भी की है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिन एक अखाड़े की जगदगुरु पर भी जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें