फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ घर से गायब किसान की हत्या कर फेंका नाले में शव

Tue, 08 Dec 2020 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
घर से गायब किसान की हत्या कर आरोपियों ने हाथ पैर बांधकर शव नाले में डाल दिया। मंगलवार को उसका शव नहर में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ सीओ रानीगंज पहुंचे। मृतक के परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेर कला निवासी राम आसरे यादव (50) किसान थे। पांच दिसंबर की शाम वह घर से चौराहे की ओर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खामोश बैठ गई। जबकि परिजन रामआसरे की तलाश करते रहे।

मंगलवार दोपहर राम आसरे यादव का शव गांव के किनारे नाले में मिला। मृतक का हाथ-पैर रस्सी से बंधा था। किसान की हत्या से  इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी व एसओ रानीगंज भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग भी उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। सीओ रानीगंज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें