फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बोरे में मिला दो दिन से लापता महिला का शव

विज्ञापन
सुहास। कोरांव में बोरे में महिला का शव मिलने पर मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची कोरांव पुलिस।
विज्ञापन
कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा गांव में दो दिन से लापता विवाहिता सुमन सिंह (45) का शव शुक्रवार शाम घर से 500 मीटर दूर ट्यूबवेल के कमरे में बोरे में मिला। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस दो दिनों से उसे तलाश रही थी। पुलिस सुमन की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि पति फरार है।
विज्ञापन

दिलीप सिंह भुल्लर की पत्नी सुमन बुधवार शाम से
लापता थी। मायके वालों ने कई बार फोन लगाया पर उससे संपर्क न होने पर उन्हें शक हुआ। शंका के आधार पर बृहस्पतिवार को उन्होंने इसकी सूचना कोरांव पुलिस को दी।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने डॉग स्क्वाड तथा गांव में जांच शुरू कर दी। इस दौरान घर से 500 मीटर दूर ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर छानबीन की गई तो बोरी में सुमन सिंह का शव था।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मायकेवालों ने बताया कि साड़ी से बांधने के बाद कई जगह वार कर सुमन की हत्या की गई और शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर कमरे में बंद कर दिया।
कन्हौली लालगंज, मिर्जापुर निवासी मृतका के भाई भोले ने तहरीर देते हुए सास नीलू व पति दिलीप सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने बताया कि 25 वर्ष पहले शादी की थी। सुमन का बेटा आर्या सिंह कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी करता है।
वहीं, एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मायके वालों ने पति व सास पर हत्या का आरोप लगाया है। सास पुलिस की हिरासत में है। पति की तलाश में तीन टीमें लगाई है। जल्द ही हत्या के कारणों को खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें