फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के सुलेम सराय में शुक्रवार रात नाले में सिकंदर (25) का शव मिला तो हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में वहां भारी भीड़ हो गई। लोगों ने हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुुलिस का कहना है कि सिकंदर पिछले कई सालों से बीमार चल रहा है। वह चलते चलते बेहोश हो जाता है। संभवत: आज भी वह बेहोश कर नाले में गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पोस्टमार्टम से राज खुलेगा कि हत्या हुई है या फिर वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

ताड़बाग के पप्पू के रहने वाले पप्पू का बेटा सिकंदर रात में घर से निकला था। थोड़ी देर बाद उसका शव सुलेम सराय में नाले में मिला। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस वहां से भीड़ को हटाकर सिकंदर को एसआरएन अस्पताल ले गई। तब तक घर वालों को भी पता चला गया था। वे भी रोते बिलखते पहुंच गए। इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पिता के मुताबिक सिकंदर पिछले कई सालों से बीमार चल रहा था। डा. कार्तिकेय शर्मा उसका उपचार कर रहे थे। वह अक्सर बेहोश हो जाता है। संभवत: आज रात भी सिकंदर टहलने निकला था, वहीं बेहोश होकर गिरा और उसकी मौत हो गई। कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें