फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डेरा गांव में बुधवार दोपहर एक युवक का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोलू कोल (19) पुत्र लक्ष्मण भारतीय क्षेत्र के डेरा गांव का निवासी था। वह कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदारी नरैना थाना कुंडा प्रतापगढ़ गया था। वहां से वह मंगलवार को वापस आया था। परिजनों के अनुसार बुधवार गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गन्ने चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर और परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें