कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहबरा गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अंकुर पांडेय (28) पुत्र मकरध्वज पांडेय का शव घर से थोड़ी दूर पर लगे आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे सीएचसी करछना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि अंकुर मुंबई में काम करता था। तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। परिवार के अनुसार, कुछ दिन पूर्व परिवार के ही एक युवक ने उसकी पत्नी की सोने की जंजीर, नकद, साउंड सिस्टम और मोबाइल फोन छीन लिया था। बृहस्पतिवार को युवक ने कौंधियारा थाने में शिकायत की थी।
अंकुर माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पत्नी कोमल का पति के मौत के बाद से बेसुध हैं। थाना अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि परिजनों से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।