फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रेलवे ट्रैक के बगल झाड़ी में मिला रेलयात्री का शव, जेब से दो ट्रेन टिकट और मोबाइल बरामद

Sat, 05 Aug 2023 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोबाइल के जरिए फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने मोबाइल की पहचान इफ्तिखार अहमद निवासी ग्राम खादरा थाना कुशेश्वर दरभंगा बिहार बताया। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के जबराडीह गांव के सामने शुक्रवार को सुबह रेलवे ट्रैक के बगल झाड़ी में एक शव मिलने से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सुबह बस्ती के लोग उधर से गुजर रहे थे कि झाड़ी में एक शव दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तलाशी के दौरान जेब से सामान्य श्रेणी के दो रेलवे टिकट तथा एक मोबाइल मिला। रेलवे टिकट दरभंगा से शिवाजी टर्मिनस मुंबई के लिए जारी किया गया था।

विज्ञापन








मोबाइल के जरिए फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने मोबाइल की पहचान इफ्तिखार अहमद निवासी ग्राम खादरा थाना कुशेश्वर दरभंगा बिहार बताया। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक परिजन नहीं आ जाते तब तक शव को अज्ञात ही माना जाएगा। परिजन दरभंगा से रवाना हो चुके हैं। शव का पहचान हो जाने के बाद ही अधिकृत पुष्टि की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें