फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विवाहिता समेत दो का शव फंदे से लटकता मिला, युवती ने दो साल पहले की थी लव मैरिज

Sun, 11 Jun 2023 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिवकुटी की रहने वाली अनुराधा शुक्ला (25) की शादी दो वर्ष पूर्व अर्पित नाम के युवक से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। रविवार को अनुराधा शुक्ला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी। उनका शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के शिवकुटी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों की सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतराया। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


शिवकुटी की रहने वाली अनुराधा शुक्ला (25) की शादी दो वर्ष पूर्व अर्पित नाम के युवक से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। रविवार को अनुराधा शुक्ला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी। उनका शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शोरगुल होने पर मुहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शव को चीरघर भेज दिया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। 

विज्ञापन

फंदे पर लटकती मिली लाश
शहर के कैंट एरिया स्थित मौसरैया अशोक नगर में घर के अंदर एक अधेड़ महेश यादव (50) की लाश फंदे से लटकती पाई गई। देर रात हुई घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें