पुराने शहर में दिन भर रही बंदी, सिविल लाइंस में दो घंटे के लिए गिरे शटर
0 अपनी दुकान बंद कर दिन भर बाहर ही डटे रहे व्यापारी
0 पुराने शहर में बंदी से 50 करोड़ के कारोबार के नुकसान का अनुमान
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को चौक क्षेत्र की तकरीबन सभी दुकानें बंद रही। इस बीच सिविल लाइंस में भी तकरीबन दो घंटे के लिए दुकानदारों के शटर गिरे, लेकिन हालात सामान्य हो जाने के बाद यहां शाम को सभी दुकानें खुल गई, लेकिन चौक, जानसेनगंज क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहा।
दरअसल नागरिकता संशोधन कानून की वजह से बृहस्पतिवार को हुए प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को भी अंदेशा लगाया जा रहा था कि प्रदर्शन होगा। बृहस्पतिवार को जहां मुस्लिम बाहुल्य इलाके की दुकानें बंद रही तो वहीं शुक्रवार को इसका दायरा बढ़ गया। सुबह नौ बजे के आसपास चौक क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई। इस बीच कारोबारी भी पहुंचने लगे। रोशनबाग, खुल्दाबाद, अटाला, कोतवाली के सामने, लाल डिग्गी, बरामदा, घंटाघर आदि क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद रही। दोपहर नमाज के बाद एकाएक कुछ युवक भागते हुए आए और दुकान बंद करो-बंद करों कहने लगे। यह सुनते ही मीरगंज, जवाहर स्क्वायर, मोहम्मद अली पार्क, जीरोरोड, जानसेनगंज, घंटाघर आदि क्षेत्र में जो दुकानें खुली थी उनके शटर गिरने लगे। कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा था कि वह क्या करे। दुपट्टा नगर नाम की दुकान के संचालक विजय अरोरा जो प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं ने बताया कि कुछ युवक भागते हुए और दुकान बंद करने को कहने लगे। कोई अनहोनी न हो इस वजह से तमाम कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दी। इस बीच व्यापार मंडल के नेता सुहेल अहमद आदि भी वहीं आकर बैठ गए। उधर चौक क्षेत्र से जुलूस उठने के बाद निरंजन, कमला नेहरू रोड, एमजी मार्ग, एसपी मार्ग की दुकानों के भी शटर गिरने लगे। जुलूस जाने के बाद ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि पुराने शहर में हुई बंदी से दिन भर में व्यापारियों को 50 करोड़ के कारोबार के नुकसान का अनुमान है।
Day-long detention in the old city, civil lines fell for two hours- फोटो : ALDCOMPACT
Day-long detention in the old city, civil lines fell for two hours- फोटो : ALDCOMPACT