फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां देंगी, बेटियों को बढ़ाने का नारा

Sun, 28 Jan 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से माघ मेला परेड मैदान में आयोजित समुत्कर्षा बालिका शिविर का उद्घाटन 28 जनवरी को होगा। शनिवार को पदाधिकारियों से लेकर विभिन्न विद्यालयों से आए सदस्य तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। चार दिवसीय शिविर के पहले दिन शामिल होने के लिए प्रदेश के 49 जिलों में संचालित विद्या भारती के विद्यालयों से 14 हजार से अधिक बालिकाएं पहुंच गईं। इसमें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत ‘बेटी बढ़ाओ’ का भी नारा दिया जा रहा है। बालिकाओं ने लिए शिविर में अलग-अलग नामों से 15 नगर बसाए गए हैं। शिविर का औपचारिक उद्घाटन 28 जनवरी को दिन में साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम सुहास एलवाई समेत अन्य अफसरों ने शिविर में बसे 15 नगरों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और स्वच्छता, पानी, बिजली की सुचारु व्यवस्था का निर्देश दिया। समुत्कर्षा बालिका शिविर की पूरी जिम्मेदारी 200 पूर्व छात्राओं को दी गई है। इन पूर्व छात्राओं को पहचान के लिए विशेष ट्रैक सूट उपलब्ध कराए गए हैं। शनिवार को सुबह से ही बसों समेत अन्य साधनों से संरक्षक आचार्य, आचार्या के नेतृत्व में बालिकाओं का शिविर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिविरों में पहुंचने पर इन बालिकाओं का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। शिविर के हर नगर में चिकित्सा के लिए कैंप लगाए गए हैं, जिसमें महिला चिकित्सक के साथ तीन नर्सों का स्टाफ है। प्रशासन की ओर से चिकित्सा विभाग की चार एंबुलेंस भी तैनात हैं। संयोजक आत्मानंद सिंह के मुताबिक प्रत्येक नगर में सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए महिला थाने के साथ महिला पुलिस भी लगाई गईं हैं।

समुत्कर्षा शिविर में बसाए गए नगरों में पहुंचने के बाद बालिकाएं शारीरिक योगासन, व्यायाम, अभिनय गीत आदि के अभ्यास में जुट गईं। क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह की देखरेख में केंद्रीय मंच पर भी बालिकाओं ने अभ्यास किया। मंच के सामने का स्थान 16 अलग-अलग ब्लाकों में बांटे गए हैं, जिनमें निर्धारित प्रांतों के अनुसार बालिकाएं योग आदि का प्रदर्शन करेंगी। इसमें नेपाल से भी 50 बालिकाएं शामिल हो रही हैं। इसमें पूर्व छात्राओं दिव्या पांडेय, भारती सिंह, प्रिंसी शुक्ला, सुधा भास्कर, शिवांगी शुक्ला, हर्षिता शुक्ला, ज्योति त्रिपाठी, स्वाति मौर्या आदि ने बालिकाओं का सहयोग किया।
विज्ञापन


समुत्कर्षा बालिका शिविर के लिए तैयार किए गए 15 नगरों को अलग-अलग नामों से जाना जाएगा। प्रत्येक शिविर में एक-एक हजार बालिकाएं रहेंगी। केंद्रीय नगर का नाम भगनी निवेदिता रखा गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम होंगे। इसके साथ मातृ भारती में 500 महिला अभिभावक रुकेंगी। इसका नाम जीजा बाई नगर रखा गया है। इसके साथ लक्ष्मी बाई नगर, विरांगना झलकारी बाई नगर, दुर्गावती नगर, जानकी नगर, उदादेवी नगर, कौशल्या देवी नगर, यशोधरा नगर, गंगा मइया नगर, महामाया नगर, कल्पना चावला नगर, महादेवी नगर, अनुसुइया नगर, मां पार्वती नगर के नाम से बसाए गए हैं।

समुत्कर्षा बालिका शिविर में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शारीरिक कार्यक्रम के साथ अध्यात्म से भी जोड़ने के कार्यक्रम होंगे। इसके तहत अध्यात्मिक गुरु कविता अस्थाना शिविर में एक दिन अलग-अलग सत्रों में विभिन्न नगरों में विचार व्यक्त करेंगी। शिविर के समापन पर महंत देव्या गिरि बालिकाओं को संबोधित करेंगी। मीडिया प्रभारी एवं रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामजी सिंह के मुताबिक विद्या भारती की बालिका शिक्षा, नैतिक एवं अध्यात्मिक शिक्षा प्रमुख गुजरात की रेखा चूड़ास्मा, बालिका भारतीय शिक्षा संस्थान की बालिका शिक्षा प्रमुख मुंबई की स्वाति, राजस्थान की प्रमिला शर्मा, मध्य प्रदेश की सुनीता पांडेय, सिक्किम की पवित्रा, बीएचयू की डॉ.मंजू द्विवेदी, जबलपुर की कल्पना मिश्रा, असम की अनीमा शर्मा आदि भी अलग-अलग सत्रों में संबोधित करेंगी।

समुत्कर्षा बालिका शिविर में गणतंत्र दिवस पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने ध्वजारोहण किया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, प्रधानाचार्य आदि शामिल हुए। इसमें प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, बांके बिहारी पांडेय, क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय, मीना श्रीवास्तव, बेबिका राय, अर्चना शर्मा, वंदना सिंह, प्रिष्का सिंह, श्वेता शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें