फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़कर दिया बेटियों को बचाने का संदेश

Mon, 26 Sep 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अग्रसेन जयंती समारोह के तहत रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश के साथ काफी संख्या में अग्रवाल समाज और दूसरे वर्गों के लोगों ने शिरकत की। मैराथन अग्रसेन चौक से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात निहारिका शर्मा और क्षेत्राधिकारी यातायात अल्का भटनागर ने मैराथन को रवाना किया। 
विज्ञापन

मैराथन अग्रसेन चौक से शुरू होकर घंटाघर जानसेनगंज, विवेकानंद मार्ग, साउथ मलाका, चंद्रलोक चौराहा, रामभवन चौराहा, लोकनाथ, घंटाघर होते हुए अग्रसेन चौराहे पर आकर समाप्त हुई। मैराथन में बच्चों, युवाओं से लेकर प्रतिष्ठित डॉक्टर, वकील, सीए, उद्योगपति, व्यापारी समेत 2290 शहरियों ने शिरकत की।
 मैराथन के पुरुष वर्ग में धर्मेंद्र यादव, श्याम बिंद, तृतीय अभिषेक और महिला वर्ग में अंजली पटेल, रंजना पटेल और अंजलि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को डॉ. नीरज अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जयंती संयोजक डॉ. कृतिका अग्रवाल, आरके अग्रवाल, विपुल मित्तल, अजीत बंसल, आदेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
रचनात्मकता दिखाकर किया प्रभावित
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से चीनी धर्मशाला में बच्चों और महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने किया। तीन वर्गों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता के ग्रुप ए में अदिति अग्रवाल, ऋतिका, आकाशी, ग्रुप बी में लोकेश, अनमोल, श्रीवांश और ग्रुप सी में अनामिका, तुषार, साक्षी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता के ग्रुप ए में स्तुति, मेघना, हनी, ग्रुप बी में पल्लवी, आर्ची, ज्योति और राखी प्रतियोगिता में रोमा, शिवांगी और साक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा वेस्ट मेटेरियल, दुल्हन सजावट, पाक कला, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम का संचालन सलोनी अग्रवाल ने किया। इस दौरान अध्यक्ष मालती अग्रवाल, विनती, सविता, आशा मित्तल, अंजना, उपमा समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें