फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेटियों को मिला आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण

Tue, 01 Jul 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। रमादेवी इंटर कॉलेज में सोमवार को बायो फ्रेश हर्बल व ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण कैंप का समापन हुआ। अखिल भारतीय युवा खत्री समाज की ओर आयोजित कैंप में ज्योति सिंह ने 150 छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि डॉ. जया कपूर ने सभी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

छात्रा मंतशा को पुरस्कृत और अन्य छात्राओं को सर्टिफिकेट व ब्यूटीशियन किट दी गई। वहीं, अध्यक्ष रवि मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य सोनी यादव, प्रबंधक सुधीर मेहरोत्रा, मंत्री महेश कपूर, अतुल मेहरोत्रा, नीरज टंडन को सम्मानित किया गया। युवा खत्री समाज के अध्यक्ष कृष्णा बहल ने प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी। संचालन बृजेश मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर आचार्य अमित बहोरे, अतुल मेहरोत्रा, उमेश कक्कड़, इंदर मध्यान, आनंद टंडन, मालकित सिंह वजवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें