फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने मां को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला, बोली- गलत काम करने का बना रही थी दबाव

Fri, 18 Jun 2021 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

यमुनापार के खीरी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक विवाहिता को पेड़ से बांध लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता की नाबालिग बेटी और दो जेठों को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग बेटी का आरोप है कि उसकी मां खुद तो गलत थी ही, उस पर भी गलत काम के लिए दबाव बना रही थी। इसी कारण उसने अपने दो ताऊ की मदद से मां को मार दिया। पुलिस ने गांव के ही रहने वाली एक दबंग को हिरासत में ले लिया है। रात में वह विवाहिता के घर गया था। उसी के बाद झगड़ा शुरू हुआ था।

विज्ञापन


खीरी के नीवी गांव के राधेश्याम बिंद (परिवर्तित नाम) ने कुछ महीने पहले गांव के विनोद दुबे उर्फ मन्नू दुबे को अपनी 15 बिस्वा जमीन बेची थी। पैसा मिलने के बाद वह अपने परिवार को छोड़कर कहीं अलग रहने लगा था। विनोद दुबे ने उसे पूरा पैसा नहीं दिया था। विनोद पर कुछ पैसा बकाया था। राधेश्याम की पत्नी विनोद से थोड़ा थोड़ा करके हर महीने बकाया पैसे लेती थी। इसी कारण विनोद अक्सर राधेश्याम के घर आने जाने लगा। परिवार की बदनामी शुरू हुई तो राधेश्याम के घर वालों ने उसकी पत्नी का विरोध करना शुरू किया लेकिन विनोद घर आता जाता रहा। बुधवार की रात भी विनोद घर आया था। इसके बाद भोला की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी में लड़ाई झगड़ा हुआ।

हत्या - फोटो : DEMO Pics
बृहस्पतिवार की सुबह राधेश्याम की पत्नी का शव पेड़ से बंधा मिला। शरीर पर चोटों के अनगिनत निशान थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। राधेश्याम की 17 साल की बेटी ने आरोप लगाया कि विनोद दुबे पर पैसा बकाया था। उससे मां पैसा मांगती तो वह धमकी देता था। रात में भी वह आया था। जब उससे पैसा मांगा गया तो उसने लाठी डंडे से पीटकर मां को मार दिया। पुलिस ने जांच शुरू ही की थी कि राधेश्याम की पत्नी के मायके वाले आ गए। उन्होंने उल्टा ससुराल वालों पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिया।

कहा कि ससुराल चरित्र पर शक करते थे। इसी कारण उन्होंने मार दिया। इसके बाद पुलिस की तफतीश की दिशा ही बदल गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच चुके थे। राधेश्याम की नाबालिग बेटी से पूछताछ की गई तो उसे कई बार बातें बदल दीं। इससे शक गहराया। महिला पुलिस को बुलाया गया। राधेश्याम की बेटी कई घंटों की पूछताछ के बाद टूट गई।
विज्ञापन

Murder
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के मुताबिक किशोरी ने  बताया कि उसकी मां गलत काम करती थी। पिता के जाने के बाद विनोद अक्सर घर आता जाता था। कुछ दिन से विनोद की निगाह उस पर थी। उसने मां से बताया तो उसने उल्टा गलत काम के लिए उकसाया। वह गलत काम के लिए दबाव बनाने लगी। पूरा परिवार पहले से ही ऊबा हुआ था। रात में जब विनोद आया तो उसने गलत काम की कोशिश की। झगड़ा हुआ तो वह चला गया लेकिन गुस्से में आकर दोनों ताऊ की मदद से पहले मां को पेड़ से बांधा और फिर लाठी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

विनोद के खिलाफ भी दर्ज हुई रिपोर्ट
विवाहिता की हत्या में बेटी और दो जेठों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी यमुनापार के मुताबिक विनोद दुबे को भी पकड़ लिया गया। विवाहिता की नाबालिग बेटी की तहरीर पर विनोद के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखी जा रही है। नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया है कि वह उसकी मां के साथ गलत काम करता था। उसके साथ ही उसने गलत काम करने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें