फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : प्रयागराज में ही होंगे द्वादश ज्यातिर्लिंग के दर्शन, नगर निगम की ओर से बनाया जा रहा शिवालय पार्क

Sat, 07 Dec 2024 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के प्रमुख और पवित्र स्थानों को दर्शाते हैं। इनके दर्शन हर शिवभक्त का सपना होता है। यूपी, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड में स्थित अलग-अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना आसान नहीं है, लेकिन अब प्रयागराज में ही द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन श्रद्धालुओं को हो सकेंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज में तैयार किया जा रहा है शिवालय पार्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आप द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन प्रयागराज में ही कर सकेंगे। नगर निगम की ओर से नैनी में बनाए जा रहे शिवालय पार्क में यह साकार हो सकेगा। महाकुंभ से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे, जबकि इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण करेंगे।

द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के प्रमुख और पवित्र स्थानों को दर्शाते हैं। इनके दर्शन हर शिवभक्त का सपना होता है। यूपी, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड में स्थित अलग-अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना आसान नहीं है, लेकिन अब प्रयागराज में ही द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन श्रद्धालुओं को हो सकेंगे। करीब 18 करोड़ की लागत से 11 एकड़ में नगर निगम की ओर से शिवालय पार्क तैयार किया जा रहा है, जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग समेत 21 मंदिरों के दर्शन होंगे। इसके अलावा नंदी की भी विशालकाय प्रतिमा बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के पिलर पर बनाई जा रही महादेव की आकृति। - फोटो : अमर उजाला।
शिवालय पार्क में भारत के नक्शे के आकार की झील भी तैयार हो रही है। इसमें पर्यटकों के लिए बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। पार्क में कई अन्य तरह की भी सुविधाएं होंगी। शिवालय पार्क का अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुका है और निगम की ओर से 10 दिसंबर तक इसे फाइनल करने के दावे किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य परियोजनाओं के साथ ही इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें