फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस

विज्ञापन
fir filed in social media crime case
विज्ञापन
कर्नलगंज में लिखी गई रिपोर्ट, एक दिन पहले भी ऐसे ही मामले में दर्ज हो चुका है केस
विज्ञापन

प्रयागराज। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ा। कर्नलगंज पुलिस ने मामले की जानकारी पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को भी रिपोर्ट देकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर अरहन खान नाम के युवक ने धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसकी जानकारी मिली तो सोशल मीडिया पर संबंधित अकाउंट की पोस्ट देखी गई, जिसमें बात सच पाई गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने खुद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, दो समुदाय में शत्रुता फैलाने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले भी ऐसे ही मामले में कर्नलगंज पुलिस की ओर से मुकदमा लिखाया गया था। इसमें अलीशा शेख नाम की ट्विटर यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों की रिपोर्ट साइबर सेल को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें