फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारागंज में शान से निकला हनुमान दल

Tue, 20 Oct 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रामदल निकलने के क्रम में सोमवार को दारागंज का हनुमान दल पूरी सजदज के निकाला। पूरे रास्ते जगह-जगह आरती पूजन को लोगों की भीड़ रही। बजरंगबली की अगुवाई में भाइयों सहित भगवान राम दल बल के साथ उनके पीछे- पीछे चले। दल में शामिल स्वांग एवं लीला चौकियों ने लोगों को भावविभोर किया।
विज्ञापन


दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दल बक्शीतिनमुहानी निकाला। जो  बड़ी कोठी, धकाधक, चौराहा,   भगवान वेणीमाधव मंदिर से होते हुए जीटी रोड फोर्ट चौराहा से मीरा गली, मोरी, गंगा भवन से प्रभात शास्त्री मार्ग होते हुए शृंगार भवन पर समाप्त हुआ। दल में आधा दर्जन रथ, एक दर्जन लीला चौकियां शामिल थी। सबसे आगे   11फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा उसके बाद 10फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, सजे रथ पर भाइयों सहित भगवान राम और उसके बाद हाथी, घोड़े ऊंट, बैंडबाजा, डीजे की धुन पर नाचते जयकारा लगाते श्रद्धालु थे।

 दल की अगुवाई करने वालों में संरक्षक ध्रुवनारायण शुक्ल, अध्यक्ष कुल्लू यादव,महामंत्री जितेंद्र गौड़, अरविंद पांडेय, मुन्ना आजाद, अखिलेश निराला, राजेंद्र पालीवालराकेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विभन्न रोशनी कमेटियों की ओर से हनुमान दल के रास्ते पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई। कच्ची सड़क स्थित काल भैरव रोशनी कमेटी, राधारमण इंटर कालेज के पास जय मां दुर्गा रोशनी कमेटी, जय भोले रोशनी कमेटी, गंगा भवन रोशनी कमेटी की सजावट की सराहना की गई।

प्रयागराज सेवा समिति के सचिव तीर्थराज पांडेय ने संस्था की ओर से मां काली का पात्र निभाने वाले सचिन पांडेय,को अंग वस्त्र नारियल पुष्प द्रव्य आदि देकर सम्मानित किया।

श्री रामलीला कमेटी मधवापुर की ओर से रामदल सोमवार को पूरे सजधज के साथ निम्बार्क आश्रम से निकला।  यात्रा आरम्भ होने से पहले भगवान श्रीराम लक्ष्मण जानकी की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। उसके बाद हाथी पर चांदी के हौदे पर माता जानकी भ्राता लक्ष्मण के साथ भगवान राम चले। साथ में दस आकर्षक लीला झांकियां, बैंड बाजा घोड़ा ध्वजा पताका के संग हजारों श्रद्धालु चल रहे थे। पूरे रास्ते जगह जगह आरती पूजा हुई।

बैरहना से बैरहना चौराहा से बागड़ धर्मशाला, तिकोनिया, मधवापुर सब्जी मंडी, महात्मा गांधी मार्ग से मुड़कर मधवापुर डाट पूल से संत रविदास मार्ग होता हुआ बैरहना चौराहा  मां काली मंदिर पर समाप्त हुआ। दल के साथ मुख्य संरक्षक शिवेंद्र मिश्र, मुख्य संयोजक दिनेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष राजेश तिवारी, राम जी चौरसिया, रत्नेश यादव चल रहे थे।

कटरा का रामदल मंगलवार को कर्नलगंज स्थित भारद्वाज आश्रम से निकलेगा। कटरा रामलीला कमेटी की ओर से तैयारी पूरी है। अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल के मुताबिक रामदल रात आठ बजे पूजा अर्चना के बाद निकलेगा। जो अपने निर्धारित रास्ते से होता हुआ रामवाटिका पहुंच समाप्त होगा।  16फीट उंची रत्नजड़ित चांदी की चौकी पर  लक्ष्मण, सीता संग भगवान राम विराजेंगे। दल के साथ दो दर्जन लीला चौकियां शामिल होंगी। उसके पहले स्मारिका का विमोचन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें