फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लटकते बिजली के तारों से हादसे का खतरा, शिकायतों के बाद भी विभाग बेपरवाह

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तेलियरगंज न्यू महेंदौरी स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के पास इल्ला की गली क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से स्थानीय लोग खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में बिजली का पोल नहीं होने के कारण बिजली के तार गली में खतरनाक रूप में लटक रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के अलावा प्रशासनिक विभागों में शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है। हमेशा तारों में करंट उतरने का डर बना रहता है- रेखा स्थानीय निवासी
-
गली में छोटे बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। लटकते तार कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। विभाग को जल्द खंभे की व्यवस्था कर स्थायी समाधान करना चाहिए - निवित श्रीवास्तव स्थानीय निवासी
विज्ञापन


इस संबंध में अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जहां बिजली का खंभा नहीं लगा है वहां जांच के बाद आवश्यक कार्य कराए जाएंगे - संदीप सिंह एसडीओ, तेलियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें