इसी क्रम में नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी चार नवंबर की सुबह पांच बजे होगी। दोपहर 3:55-4:00 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं रात 10:30 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में पटना से पांच नवंबर की रात 12:30 बजे चलकर ट्रेन सुबह 7:35-7:45 बजे प्रयागराज और शाम छह बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
पटना से एक अन्य स्पेशल ट्रेन रविवार तीन नवंबर की रात आठ बजे चलकर रात 2:55-3:05 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दोपहर 1:40 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली से दानापुर के लिए एक अन्य ट्रेन चार नवंबर की दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 10:30-10:40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं यहां से प्रयाग, वाराणसी के रास्ते सुबह आठ बजे दानापुर पहुंच जाएगी।
उधर कोटा से पटना के लिए 03219 की रवानगी शनिवार नौ नवंबर की रात 10:10 बजे होगी। सुबह 5:00-5:10 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं रात आठ बजे कोटा पहुंच जाएगी। कोटा से रवानगी दस नवंबर की रात दस बजे होगी। अगली दोपहर 1:20-1:30 बजे ट्रेन प्रयागराज एवं रात 11:15 बजे पटना पहुंचेगी।