फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में सिलेंडर के लिए देने होंगे 1200 रुपये

Sat, 08 Dec 2012 12:10 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम उपभोक्ताओं को भले ही साल में साब्सिडी वाले छह सिलेंडर मिल जाएं लेकिन कुंभ मेला में आने वाले एक लाख से ज्यादा कल्पवासियों को सिलेंडर के लिए तीन गुना ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। फिलहाल उन्हें सब्सिडी का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


दो माह तक गंगा किनारे तंबुओं की नगरी में रहने वाले आम श्रद्धालुओं को एक सिलेंडर के लिए तकरीबन 1200 रुपए खर्च करने होंगे। हालांकि इस मसले पर प्रशासन ने शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर कल्पवासियों के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडरों की मांग की है।

कुंभ मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के लिए एक लाख शिविर लगाए जाएंगे और इतने ही रसोई गैस के अस्थायी कनेक्शन भी जारी होंगे। पूर्व में आयोजित कुंभ मेला रहा हो या अर्धकुंभ, श्रद्धालुओं को हमेशा सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते रहे लेकिन इस बार सिलेंडर की आपूर्ति में पेच फंस गया है।
विज्ञापन


मेला प्रशासन का तर्क है कि ज्यादातर कल्पवासियों को एक महीने या अधिक से अधिक डेढ़ महीने रहना है। इस दौरान एक कनेक्शन पर ज्यादा से ज्यादा दो सिलेंडर उपयोग किए जाएंगे जबकि केंद्र सरकार ने साल में छह सिलेंडरों पर सब्सिडी का प्रावधान रखा है। इसी आधार पर प्रशासन ने केंद्र सरकार से सब्सिडी वाले सिलेंडर मांगे हैं लेकिन प्रशासन की यह मांग पूरी होती नजर नहीं आ रही।

फिलहाल अभी यही तय हुआ है कि कल्पवासियों को 1200 रुपए में एक सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। अगर बात नहीं बनी तो एक लाख कल्पवासियों को सब्सिडी की कीमत यानी आठ करोड़ रुपए अपनी जेब से भरने होंगे। अगर डेढ़ माह में दो सिलेंडर लिए तो यह रकम 16 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी, क्योंकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत तकरीबन 400 रुपए है। कल्पवासियों को एक सिलेंडर के लिए 800 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

‘शासन के जरिये केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है कि इस विशेष धार्मिक आयोजन में आने वाले कल्पवासियों को सब्सिडी वाले सिलेंडर मुहैया कराए जाएं। कल्पवासियों से प्रति सिलेंडर 1200 रुपए वसूलना ठीक नहीं है।’
विज्ञापन

- देवेश चतुर्वेदी, कमिश्नर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें