फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave : साइकिल सवार युवक की संदिग्ध दशा में गई जान, हीट वेव से मौत की आशंका

Fri, 31 May 2024 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोते बिलखते परिजन फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी के पास प्रयागराज- जौनपुर राजमार्ग के किनारे एक दुकान के बरामदे में परमानंद मृत हालत में पड़े हुए थे। उनकी साइकिल भी बगल में थी। घटना के बाद वहां मौजूद लोग यह चर्चा करते देखे गए कि गर्मी की वजह से उनकी जान गई है।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइकिल सवार एक अधेड़ सड़क किनारे मृत हालत में देखा गया तो हड़कंप मच गया। लोग गर्मी से मौत की आशंका जाता रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के पूरेफौजशाह गांव के रहने वाले परमानंद विश्वकर्मा (52) रामकुमार बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन रात में उनका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रोते बिलखते परिजन फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी के पास प्रयागराज- जौनपुर राजमार्ग के किनारे एक दुकान के बरामदे में परमानंद मृत हालत में पड़े हुए थे। उनकी साइकिल भी बगल में थी। घटना के बाद वहां मौजूद लोग यह चर्चा करते देखे गए कि गर्मी की वजह से उनकी जान गई है। उधर इफको चौकी इंचार्ज चंदन सरोज का कहना है कि सुबह अज्ञात हालात में मृतक की जानकारी होते ही वह मौके पर पहुंचे और पहचान कराने की कोशिश में जुट गए। फिलहाल मामला क्या है। उनकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें