एसी कोच में यात्रियों को रेलवे बेड रोल उपलब्ध करता है। इसमें दो चादर, एक तकिया कवर सहित, एक छोटा तौलिया और एक कंबल होता है। आए दिन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री खराब बेडरोल की शिकायत करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी शिकायत की जाती है।
प्रयागराज से चलने वाली ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इन ट्रेनों के यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा साफ-सुथरी चादर, कंबल, तौलिया आदि मिलेंगे। जंक्शन स्थित अत्याधुनिक तकनीक वाले बूट लॉन्ड्री का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। एक जून से इसे शुरू करने की तैयारी की गई है।
एसी कोच में यात्रियों को रेलवे बेड रोल उपलब्ध करता है। इसमें दो चादर, एक तकिया कवर सहित, एक छोटा तौलिया और एक कंबल होता है। आए दिन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री खराब बेडरोल की शिकायत करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी शिकायत की जाती है। इसको दूर करने के लिए प्रयागराज जंक्शन स्थित लॉन्ड्री को अत्याधुनिक बनाया गया है।
जून में नई व्यवस्था के तहत हर दिन हजारों यात्रियों को बिल्कुल चमचमाते बेडरोल उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां 17 आधुनिक मशीनों वाली बूट लॉन्ड्री में टनल वाशर हैं, जो ढाई मिनट में 60 किलोग्राम लिनन धोने में मदद करेगा। इसमें दो टंबलर ड्रायर भी लगाए गए हैं, जो 60 किलोग्राम लिनन को स्वचलित लोडिंग भी करेगा। लिनन धुलने के बाद उसे सुखाकर, आयरन कर उसे फोल्ड कर देगी। कंबल ड्राई क्लीनिंग मशीन भी यहां लगाई गई है।
यात्रियों को साफ-सुथरे बेडरोल उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व है। इसी वजह से यहां बूट लॉन्ड्री का ट्रायल शुरू किया गया। अब अगले माह से प्रयागराज, सूबेदारगंज से शुरू होने वाली ट्रेनों में यात्रियों को पहले से ज्यादा साफसुथरे बेडरोल मिलेंगे। - हिमांशु बडोनी, डीआरएम, प्रयागराज