फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 10 Jul 2021 12:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गुरुकुल महाविद्यालय के पास हाईवे पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के मलाका गांव निवासी प्रेमचंद्र (40 वर्ष) बृहस्पतिवार की देर शाम किसी काम से सैनी गए थे। प्रेमचंद काम निपटाकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह गुरुकुल के समीप हाईवे पर पहुंचे तभी रास्ते में गांव के ही मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उनको इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें