फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम : क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उड़ा दिया ढाई लाख, पुलिस ने कराया वापस

Sun, 01 May 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अशोक नगर के विश्वास सोमवंशी के पास कुछ दिन पहले एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। विश्वास ने कहा, बढ़ा दीजिए।
विज्ञापन
Credit Card - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक नगर के विश्वास सोमवंशी के दो खातों से साइबर ठगों ने ढाई लाख उड़ा दिए थे। विश्वास ने तुरंत इसकी सूचना साइबर थाने को दी। शनिवार को लगभग पूरी रकम उनके खाते में वापस आ गई। रकम वापस मिलने के बाद वह थाने पहुंचा पुलिसकर्मियों का आभार जताया। 

विज्ञापन



अशोक नगर के विश्वास सोमवंशी के पास कुछ दिन पहले एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। विश्वास ने कहा, बढ़ा दीजिए। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया। लिंक क्लिक करते हुए एक फार्म खुल गया जिसमें विश्वास ने खाते की सारी जानकारी भर दी। इसके बाद ओटीपी भी बता दिया। कुछ ही देर में उनके दो खातों से दो लाख 45 हजार रुपये कट गए।

विज्ञापन

भुक्तभोगी ने पुलिस को किया धन्यवाद

उन्होंने इसकी सूचना तुरंत साइबर थाने को दी। इंस्पेक्टर राजीव तिवारी के निर्देशन में दरोगा राघवेंद्र पांडेय, जीतेंद्र पाल और अनुराग यादव की टीम ने सभी पक्षों को तुरंत मेल किया। क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर और बैंक में बात कर ट्रांजैक्शन को सीज कर दिया। शनिवार को विश्वास के खाते में दो लाख 33 हजार रुपये वापस आ गए। साइबर ठग सिर्फ 12 हजार ही निकाल पाए थे। रकम वापस आने के बाद विश्वास साइबर थाने पहुंचे और धन्यवाद दिया। 


तुरंत सूचना दें, तभी रकम होगी वापस
प्रयागराज। साइबर थाने के प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि जिस तरह विश्वास सोमवंशी ने खाते से रुपये कटते ही पुलिस को सूचना दी, अन्य लगों को भी देनी चाहिए। तभी रकम वापस हो पाएगी। 1930 पर तुरंत सूचना से खाते से धनराशि होल्ड कर दी जाती है। किसी भी अनजान व्यक्ति के लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें