फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत दो लोगों के खाते से लाखों रुपए उड़ाए

Thu, 18 Jun 2020 07:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अतरसुइया में रहने वाली डॉक्टर समेत दो लोगों के खाते से साइबर ठगों ने लाखों रुपए उड़ा दिए। दूसरा मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र का है।शिकायत पर दोनों थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर आफरीन सोहेल अतरसुइया थाना क्षेत्र के हसन मंजिल मोहल्ले की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद उनके खाते से तीन बार में लगभग ₹94 हजार निकाल लिए गए। पहली बार में लगभग ₹19 हजार, दूसरी बार में 35 हजार और तीसरी बार में करीब ₹40 हजार खाते से उड़ाए गए। उन्होंने शक जताते हुए अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ थाने में तहरीर दी जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दूसरे मामले में शिवकुटी के जोंधवल तेलियरगंज निवासी अनूप कुमार के खाते से ₹44 हजार उड़ा दिए गए।

उनका आरोप है कि अज्ञात नंबर से किसी व्यक्ति ने कॉल करके उन्हें झांसा दिया और फिर उनका एटीएम कार्ड डिटेल और ओटीपी जानकर खाते से रकम उड़ा दी। खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने शिवकुटी थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें