फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सोलर पैनल के नाम पर 11.90 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने वापस कराई रकम

Mon, 07 Sep 2026 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद निवासी अविरल सिंह से सोलर पैनल उपलब्ध कराने के नाम पर 11 लाख 90 हजार 416 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद निवासी अविरल सिंह से सोलर पैनल उपलब्ध कराने के नाम पर 11 लाख 90 हजार 416 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर सेल ने बैंकों से समन्वय कर ठगी की पूरी रकम होल्ड कराकर बैंक खाते में वापस करा दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अविरल सिंह को सूरत स्थित एक कंपनी की ओर से सोलर पैनल उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया था। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए 50 फीसदी कोटेशन की रकम जमा कराने के नाम पर उनसे 11,90,416 रुपये ले लिए गए। बाद में ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तीन सितंबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद डीसीपी साइबर मनीष शांडिल्य और घनश्याम यादव की टीम ने जांच शुरू कर संबंधित बैंकों से संपर्क किया। पुलिस टीम के प्रयास से ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 11,90,416 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


ठगी होने पर 1930 पर करें फोन

साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी न दें और सोशल मीडिया पर मिलने वाले निवेश, पार्ट टाइम जॉब या ट्रेडिंग के लालच में न आएं। ऑनलाइन गेमिंग एप से मिलने वाली संदिग्ध धनराशि से भी बचने की सलाह दी गई है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने के साथ cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें