फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : चालान भुगतान समेत 14 तरह की एपीके फाइल से हो रही साइबर ठगी, जारी की गई एडवाइजरी

Mon, 15 Sep 2025 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अगर आपके व्हॉट्सएप पर चालान भुगतान, शादी निमंत्रण, वाहन रजिस्ट्रेशन समेत अन्य तरह की एंड्रायड पैकेज किट (एपीके) फाइल आए तो जरा सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके व्हॉट्सएप पर चालान भुगतान, शादी निमंत्रण, वाहन रजिस्ट्रेशन समेत अन्य तरह की एंड्रायड पैकेज किट (एपीके) फाइल आए तो जरा सावधान हो जाएं। क्योंकि ऐसी फाइल को डाउनलोड करते ही आपका मोबाइल फोन हैंग हो जाएगा और फिर खाते में चपत लग जाएगी। आए दिन शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क किया है।

विज्ञापन


साइबर ठग पहले लोन, निवेश, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन शॉपिंग आदि तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे लेकिन अब इन्होंने ठगी का नया तरीका अपना लिया है। इन दिनाें ठग व्हॉट्सएप पर एपीके फाइल भेजते हैं। इनमें चालान, लोन, शादी निमंत्रण, वाहन रजिस्ट्रेशन आदि नाम की फाइल होती हैं।

जैसे ही कोई इस फाइल पर क्लिक करता है तो फाइल डाउनलोड होने लगती है और फिर प्रोसेस पूरा होने के बाद मोबाइल फोन हैंग हो जाता है। इसके बाद आपके मोबाइल का सारा डेटा फोटो, वीडियो, दूसरों के मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल समेत अन्य सभी जानकारी ठगों के पास चली जाती है। इसके बाद मोबाइल फोन से लिंक सभी बैंक खातों में बिना ओटीपी आए ही चपत लग जाती है। आए दिन इस तरह की शिकायतें आने पर साइबर पुलिस सक्रिय हो गई है। एडवाइजारी जारी कर लोगों को सतर्क किया है कि इस तरह की फाइल को डाउनलोड न करें।

विज्ञापन

इन एपीके फाइल से सबसे ज्यादा ठगी

साइबर पुलिस की जांच में अबतक आरटीओ चालान, योनो एसबीआई, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, एसबीआई री-आवॉर्ड, सेंट मोबाइल, आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड, शादी निमंत्रण, यूनियन बैंक आधार कार्ड अपडेट सर्विस, अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड, डीमार्ट एपीके, आरटीओ ई-चालान, एम परिवहन नाम की फाइलों से सबसे ज्यादा ठगी हो रही है।

व्हॉट्सएप पर ऑटो डाउनलोड करें बंद : एक्सपर्ट

साइबर थाने के एक्सपर्ट चंद्रशेखर यादव ने बताया कि व्हॉट्सएप पर कुछ जरूरी सेटिंग कर ठगी से बचा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले व्हॉट्सएप की सेटिंग्स पर जाएं, फिर स्टोरेज और डाटा चुनें। अब मीडिया ऑटो डाउनलोड सेक्शन में जाएं और अपनी जरूरत के अनुसार फोटो, वीडियो, वॉयस और डॉक्यूमेंट के डाउनलोड के ऑप्शन को बंद कर दें। इससे कोई भी फाइल बिना आपकी परमीशन के डाउनलोड नहीं होगी।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

- किसी भी एपीके फाइल पर बिलकुल भरोसा न करें।
- केवल प्रमाणित सरकारी या एजेंसियों से ही अपना काम निपटाएं।
- वेबसाइट या व्हाॅट्सएप से मिली एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।
- ठगी होने पर 1930 या फिर cybercrime.gov.in पर सूचना दें।

केस-एक

झूंसी के देव नगर कॉलोनी निवासी माधुरी देवी ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से शैम्पू ऑर्डर किया था। कंफर्म करने के लिए कस्टमर केयर की कॉल आई। इसके बाद 4,09,500 रुपये कटने का मैसेज मिला। साइबर पुलिस की जांच में पता चला था कि एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद ठगी हुई थी।

केस-दो

तेलियरगंज के रहने वाले सुमित अग्रवाल ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर शादी निमंत्रण की एपीके फाइल आई। डाउनलोड करने के बाद मोबाइल फोन हैंग हो गया। इसके बाद खाते से पचास हजार रुपये कट गए थे। साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें