फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud : महाकुंभ में शहर के नामी होटलों की वेबसाइट का क्लोन बनाकर बुकिंग के नाम पर ठगी

Tue, 17 Dec 2024 05:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ मेले में लगभग 45 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने अभी से ही मेला क्षेत्र के टेंट हाउस व शहर के नामी होटलों में कमरा बुक करना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। साइबर सेल पुलिस में इसे लेकर लगातार शिकायते दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में शहर के नामी होटलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी हो रही है। अपराधी नामी होटल की वेबसाइट से मिलती-जुलती नई साइट बना ले रहे हैं। ऐसा ही मामला होटल कान्हा श्याम में भी सामने आया है। होटल महाप्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ठगों पर केस दर्ज किया है। हैरानी की बात है कि लगातार मामला सामने आने के बावजूद साइबर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।

महाकुंभ मेले में लगभग 45 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने अभी से ही मेला क्षेत्र के टेंट हाउस व शहर के नामी होटलों में कमरा बुक करना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। साइबर सेल पुलिस में इसे लेकर लगातार शिकायते दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन


होटल महाप्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि साइबर ठग उनके होटल की फर्जी वेबसाइट kanhashyam.hotelallahabad.com गलत तरीके से बुकिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा है। इसमें क्यूआर कोड के माध्यम से वसूली भी की जा रही है। जिससे होटल में आने वाले अतिथियों को महाकुंभ मेले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शिकायत पर साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अबतक लगभग 54 वेब

महाकुंभ मेला आते ही साइबर ठग बुकिंग के नाम पर

कान्हा श्याम, होटल अजय इंटरनेशनल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें