फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : RO-ARO-2016 का कटऑफ चयन के दो वर्ष बाद हुआ जारी, आयोग ने दिसंबर 2020 में कराई थी मुख्य परीक्षा

Sat, 27 May 2023 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPPSC ने इसकी मुख्य परीक्षा 2020 में 22 एवं 23 दिसंबर को कराई थी। वहीं अंतिम परिणाम 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। आरओ सचिवालय में अनारक्षित श्रेणी में अधिकतम 278 तथा न्यूनतम 257, ओबीसी में 256 से 248 तथा एससी कैटेगरी में 256 से 237 अंक तक पाने वालों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ-एआरओ 2016 का कटऑफ शुक्रवार को जारी कर दिया। इसी के साथ अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी जारी किए गए हैं। कटऑफ अंतिम परिणाम घोषित होने के दो साल बाद जारी किया गया है। कटऑफ एवं प्राप्तांक एक जून तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


आयोग ने इसकी मुख्य परीक्षा 2020 में 22 एवं 23 दिसंबर को कराई थी। वहीं अंतिम परिणाम 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। आरओ सचिवालय में अनारक्षित श्रेणी में अधिकतम 278 तथा न्यूनतम 257, ओबीसी में 256 से 248 तथा एससी कैटेगरी में 256 से 237 अंक तक पाने वालों का चयन हुआ है।

आरओ लेखा सचिवालय में अनारक्षित वर्ग में 234 से 217, ओबीसी में 202 से 190 तक अंक पाने वालों का चयन हुआ है। वहीं एससी वर्ग का कटऑफ 202 गया है। आरओ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अनारक्षित श्रेणी का न्यूनतम कटऑफ 255, ओबीसी का 246 तथा एससी 236 अंक गया है। आरओ लोकसेवा आयोग में अनारक्षित वर्ग में अधिकतम 257 एवं न्यूनतम 256 अंक पाने वालों का चयन हुआ है। ओबीसी का कटऑफ 249 अंक है। वहीं एसी वर्ग में 252 से 243 तक अंक पाने वालों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों को मिले 14 असिस्टेंट प्रोफेसर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। 2021-22 में विज्ञाप्ति 18 पदों के लिए बीते 19 मई को साक्षात्कार हुआ था। इसमें 14 अभ्यर्थी ही योग्य पाए गए। ओबीसी के दो एसी एवं एसटी के एक-एक पद खाली रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें