फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले में महिलाओं के चेंजिंग रूम के पर्दे फाड़े, अफसरों ने दिया कार्रवाई का निर्देश

Tue, 24 Jan 2023 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले में संगम नोज के पास बनाए गए महिलाओं के चेंजिंग रूम के परदे शरारती तत्वों ने फाड़ दिए। संगम नोज पर घूमने पहुंचे कुछ लोगों ने यह देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेले में फाड़ा गया चेंजिंग रूम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में संगम नोज के पास बनाए गए महिलाओं के चेंजिंग रूम के परदे शरारती तत्वों ने फाड़ दिए। संगम नोज पर घूमने पहुंचे कुछ लोगों ने यह देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में अफसरों की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। माघ मेले में संगम नोज के पास महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि संगम स्नान के बाद उन्हें कपड़े बदलने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। हालांकि सोमवार को जब कुछ लोग संगम नोज पर घूमने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चेंजिंग रूम के परदे फटे हुए थे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि लगभग सभी चेंजिंग रूम के परदे फटे हुए थे और देखने में ऐसा लग रहा था कि इन्हें जानबूझकर फाड़ा गया है। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी हुई तो पुलिस के साथ ही प्रशासन भी हरकत में आ गया। अफसरों ने दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की ओर से बताया गया कि चेंजिंग रूम के परदे बदले जा रहे हैं। इस शरारत के पीछे जिसका भी हाथ होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एक चौंकाने वाली बात यह रही कि दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इनकार करते रहे।

विज्ञापन

शादी समारोह से दो लाख नकद-गहनों भरा बैग चोरी
जॉर्जटाउन में केपी कॉलेज में आयोजित फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद असलम की बेटी की शादी के दौरान दो लाख नकद व गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। घटना रविवार रात 11बजे के करीब हुई। फर्नीचर कारोबारी की बेटी की शादी में राजनेताओं के साथ ही न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान वहां से नकदी और सोने की चेन व आईफोन भरा बैग चोरी हो गया।

सूचना मिली तो जॉर्जटाउन पुलिस के साथ ही डीसीपी नगर संतोष कुमार मीणा भी पहुंचे और जांच पड़ताल की। हालांकि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई। इस मामले में जार्जटाउन थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जीतू खान नामक शख्स ने फोन कर घटना की सूचना दी थी। जिस पर वह मौके पर गए और जांच पड़ताल की। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली। कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें