फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अस्पताल में शराब पीकर अभद्रता के मामले में सीएचसी अधीक्षक समेत दो पर गिरी गाज

Mon, 23 Jan 2023 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अस्पताल में शराब पीकर अभद्रता करने के मामले में कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक समेत दो चिकित्साधिकारियों को सोमवार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।
विज्ञापन
शराब - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में शराब पीकर अभद्रता करने के मामले में कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक समेत दो चिकित्साधिकारियों को सोमवार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। यह कार्रवाई डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के ट्वीट के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी आशु पांडेय ने की। नागरिकों के अलावा कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने इन चिकित्साधिकारियों पर मद्यपान कर अभद्रता करने की शिकायत की थी।

कौड़िहार सीएचसी पर तैनात अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव का शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद को दोपहर बाद उनको हटा दिया गया। डिप्टी सीएम के ट्वीट के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह कदम उठाया। कौड़िहार सीएचसी के अधीक्षक को पदावनत करते हुए संसारीपुर सीएचसी में चिकित्सक पद पर भेजा गया है। जबकि, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में इसी पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनूपुर के अधीक्षक डॉ. संतोष पांडेय अब कौड़िहार के अधीक्षक होंगे। कौड़िहार आशा संघ की अध्यक्ष कल्पना ने इस मामले की शिकायत दो दिन पहले सीएमओ से की थी। आशा बहुओं ने सीएमओ के समक्ष दिए बयान में कहा कि चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आए दिन अस्पताल में शराब पीकर अभद्रता करते हैं। आशा बहुओं ने सीएमओ को दिए ज्ञापन में यह भी कहा है कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने के लिए जच्चा-बच्चा केंद्र जाने के दौरान दोनों चिकित्साधिकारी उनसे अभद्रता भी करते हैं।

आशा बहुओं ने दोनों चिकित्साधिकारियों की शिकायत की थी। शराब पीकर ड्यूटी करने और नागरिकों के अलावा आशा बहुओं से अभद्रता करने के मामले में डिप्टी सीएम के ट्वीट के बाद दोनों को हटा दिया गया है। - आशु पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें