फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसा छात्र, हालत गंभीर

Sat, 09 May 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करेली के ग्रीन मार्के ट स्थित मदरसे की छत पर एक छात्र रविवार को क रंट से झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो छात्र गंभीर रूप  से झुलसा तड़प रहा था। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन काफी देर तक एसआरएन अस्पताल में इलाज न मिलने से परिजनों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन



करबला के रहने वाले मो. हनीफ की हार्डवेयर की दुकान है। उनका बेटा मो. रहीम उर्फ जुनैद मदरसे का छात्र है। ग्रीन मार्केट करेली में एक मस्जिद और मदरसा है। शाम लगभग चार जुनैद मदरसे की छत पर चढ़ गया। अचानक लोगों ने छत पर शोर सुना तो भागकर पहुंचे। देखा तो जुनैद करंट से झुलसा हुआ था। उसकी यह हालत देखकर लोग परेशान हो गए। जुनैद करंट की चपेट में कैसे आया। यह समझ नहीं आ रहा है।


 उस समय न तो नमाज का समय था और न ही मदरसे में कोई दूसरा छात्र था। आशंका है कि पतंग उड़ाने क े चक्कर में छत पर चढ़ा था और ऊपर से गुजरे बिजली के तार को छू लिया। घरवालों ने बताया कि वह सालभर पहले भी करंट से झुलस गया था। एसआरएन अस्पताल में जुनैद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें