फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रमुग्ध करती रहीं मुद्राएं

Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग संगीत समिति एवं आईसीसीआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मारीशस से आए ‘दि रेनबो आईलैंड’ ग्रुप के कलाकारों ने भरतनाट्यम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे के चीफ कामर्शियल मैनेजर डॉ. डीके त्रिपाठी ने दीप जलाकर की। 
विज्ञापन

गणेश वंदना के बाद देवी कृति सिंह सनास्तित रचना, नाटनम आदिनार, मलूको श्रृंगार रायर, तिल्लाना आदि शैलियों में प्रस्तुति दी। ग्रुप में कृष्ण सेमी, मलीना जुगरूप मुनी सेमी, जय कुमारन आइया सेमी, नलनी तोतिहा शामिल रहीं। सभी कलाकारों को नटराज की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। 
स्वागत सचिव अरुण कुमार और धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण ने किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक देवेंद्र सिंह, शंकरी गुहा, प्रदीप कुमार, नवीन चंद्र, अरुण कुमार जायसवाल, श्रवण कुमार भट्ट, विनय कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें