फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकरंगों से छुआ मन, छा गई इंद्रधनुषी छटा

Tue, 17 Jan 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स्वर्ग रंगमंडल की पहल पर देश भर से जुटे विभिन्न विधाओं के लोक कलाकारों की इंद्रधनुषी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक केंद्र प्रेक्षागृह लोकरंगों से सजा, समृद्ध हुआ। दो दिनी ‘भारत लोकरंग महोत्सव-2017’ के पहले दिन सोमवार को बुंदेलखंड के बरेदी नृत्य के तहत मनीष यादव के निर्देशन में कलाकारों ने शारीरिक करतब और स्टंट से प्रस्तुति को रोचक और रोमांचक बनाया। मांगलिक कार्य के अवसर के बुंदेलखंड में ही बधाई नृत्य में युवक-युवतियों ने कैंप फायर की तरह एक साथ गोल घेरा बनाकर नृत्य करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया। हरिप्रसाद यादव की देखरेख में सुल्तानपुर के अहिरऊ नृत्य में कलाकारों ने पूरे उत्साह का परिचय दिया।
विज्ञापन


वंदना गीत के तौर पर वरिष्ठ लोकगायक श्यामलाल बेगाना और साथियों ने देवी गीत पचरा प्रस्तुत किया। अशोक कुमार ‘रसिया’ ने साथियों संग कौशाम्बी के लोकगीतों से समां बांधा। इलाहाबाद के कमलेश चंद्र यादव और साथियों ने लोकगाथा गायन शैली में बिरहा से रोमांचित किया। वहीं मुकुंद लाल बैरागी ने कथिक लोकनृत्य के तहत विविध मुद्राओं में प्रभावशाली नृत्य से दर्शकों से संवाद स्थापित करते हुए सम्मोहित किया।

बतौर मुख्य अतिथि गुजरात के लोकनाट्य भंवई के शीर्ष पुरुष मोती भाई नायक ने लोकरंग महोत्सव को सराहा। कहा, लोकरंग भारत की सांस्कृतिक विरासत है, इसके संवर्द्धन के लिए प्रत्येक स्तर कोशिशें जरूरी हैं। स्वर्ग रंगमंडल के निदेशक और जानेमाने लोकनाट्यविद् अतुल यदुवंशी ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


‘भारत लोकरंग महोत्सव-2017’ के तहत लोककला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अनेक विभूतियों को अलग-अलग सम्मान से नवाजा गया। इसके तहत नाम और सम्मान निम्नलिखित हैं।
विज्ञापन

0 लोकनाट्य भंवई के कलाकार मोती भाई नायक को लोककला रत्न सम्मान
0 शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सीआर यादव को फोक आर्ट अंबेसडर अवार्ड
0 इलाहाबाद के डॉ.राजेश मिश्र, वाराणसी के डॉ.मन्नू यादव और गाजीपुर के रविनंदन सिंह को लोककलाविद् सम्मान
0 कमलेश चंद यादव, अशोक कुमार ‘रसिया’, श्यामलाल ‘बेगाना’, मुकुंद लाल ‘बैरागी’ तथा हरिप्रसाद यादव को फोक आर्ट मास्टर अवार्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें